देश-विदेश

युवती से ज्यादती करने वालेआरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर….

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवती के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामला गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है। यहां अयान पठान नाम के युवक ने एक युवती के साथ मारपीट की थी। युवती की आंखों में भी चोट आई है। आरोपी ने युवती के शरीर के जख्मों पर मिर्ची पाउडर भी डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने रविवार को उसके अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज करा दिया। आरोपी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कर रखा था। इस पर पहले नोटिस भी दिया गया था। जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन ने मकान के उस हिस्से को तोड़ दिया, जो अतिक्रमण कर बनाया गया था। ज्ञात हो कि युवती के साथ गुरुवार को आरोपी ने दरिंदगी की थी। झाड़ू के पिछले हिस्से से युवती की आंखों पर हमला किया था और मारपीट की थी। उसके शरीर के घाव पर उसने मिर्ची पाउडर भी डाल दिया था।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button