देश-विदेश
राजा भोज एयरपोर्ट से शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट, दुबई-सिंगापुर के लिए भरेंगी उड़ान…

भोपाल: मध्यप्रदेश के रहवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होगी। दुबई और सिंगापुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने यह जानकारी दी।
सांसद शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में राजा भोज एयरपोर्ट को सभी प्रकार की अनुमति मिली है। केंद्र सरकार से सभी अनुमतियां पूर्ण हुई है। इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए केंद्र से चर्चा हुई है। आगामी दो माह के अंदर फ्लाइट शुरू होगी। दुबई और सिंगापुर के लिए भोपाल से एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।




