देश-विदेश

BIG BREAKING: जेपी नड्डा दे सकते हैं इस्तीफा, शिवराज सिंह बनेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

भोपाल। सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह को BJP का नेशनल प्रेसिडेंट बनाया जा सकता है।

दरअसल, जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जल्द कर सकती है। लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए जल्द नहीं टीम को उतारा जा सकता है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा में शिवराज सिंह की आने वाली भूमिका की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि शिवराज जब संसद गए थे, तब मैं पार्टी महासचिव के रूप में साथ काम कर रहा था। अब मैं उन्हें एक बार फिर अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता हूं।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button