देश-विदेश

हीट स्ट्रोक से 12 लोगों की मौत, 24 घंटे के आंकड़े….

ओडिशा: ओडिशा में भीषण गर्मी Extreme heat का प्रकोप जारी है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच राज्य के सुंदरगढ़ Sundergarh में बीते 24 घंटे के दौरान हीट स्ट्रोक से 12 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, लू Heatwave लगने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों का राउरकेला सरकारी अस्पताल Rourkela Government Hospital (आरजीएच) में इलाज चल रहा है। सुंदरगढ़ के एडीएम आशुतोष कुलकर्णी ने कहा, “गुरुवार रात को मरने वाले आठ लोगों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उनकी मौत का सही कारण जल्द ही पता चल जाएगा। फिलहाल, हाई-टेक अस्पताल में दस और आरजीएच अस्पताल में 23 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त कमरे तैयार रखे गए हैं।”

गर्म हवाएं जारी रहने का अनुमान है। हम सभी से अपील कर रहे हैं कि वे घर के अंदर ही रहें। दिन के समय किसी भी काम के लिए बाहर न जाएं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोग दिन के समय के दौरान किसी भी काम में मजदूरों को शामिल न करने के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। किसी भी उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।

 

 

 

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button