अपना जिलाकवर्धा

20 जून को धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

कवर्धा – धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कवर्धा कबीरधाम जिला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आने वाले 20 जून को स्थानी करपात्री चौक जगन्नाथ मंदिर से बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जिनमें शीतला मंदिर चौक ऋषभदेव चौक गुरु नानक गेट पूर्व सीएम हाउस बस स्टैंड सिग्नल चौक जनपद पंचायत राजमहल चौक से होते हुए पुनः अपने मंदिर को पहुंचेगी जिसके पश्चात मंदिर से भगवान जगन्नाथ अपने मौसी के घर के लिए प्रस्थान करेंगे जगन्नाथ सेवा समिति के द्वारा इस वर्ष भी रथ यात्रा को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है इसके साथ ही करतब दिखाने वाले भी साथ में होंगे वही जिले के सभी मंदिरों से निकलने वाली यात्रा इस बार एक साथ देखने को मिलेगी क्योंकि शाम 4:30 बजे स्थानी करपात्री चौक से रथयात्रा निकाली जाएगी जिसमें कवर्धा के प्रत्येक मंदिरों की रथयात्रा साथ में होगी इस तरह जिले वासियों को इस रथ यात्रा में शामिल होने का पूरा लाभ मिलेगा

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button