अपना जिलाबोडला

5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल 6 माह के शिशु की हुई मौत

एनएच 30 राजाढार के पास टाटा नेक्सन कार टकराई कंटेनर से चिल्फी थाना का मामला

(दीपक मागरे की खबर)

बोड़ला – थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 30 रायपुर जबलपुर मार्ग में आज दोपहर 11:00 से 12:00 बजे के दरमियान एक टाटा नेक्सन कार के कंटेनर से टकराने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और 6 माह के बच्चे की मौत हो गई है घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर मंडला के निखिल कुशवाहा का परिवार अपने निजी वाहन टाटा नेक्सन क्रमांक एमपी51 सीए 2054 से भिलाई जाने के लिए निकले था उसी दौरान वे राजाढार के पास 11:30 से 12:00 के दरमियान राजस्थान की ओर जा रहे कंटेनर आरजी 9787 से टकरा गए जिससे 6 लोग हताहत हुए जिनमें से एक 6 माह के बच्चे की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बरसते पानी में पुलिस ने पहुंचाई तुरंत मदद

घटना की जानकारी लगते ही तत्काल चिल्पी पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पीड़ितों को मदद पहुंचाई गई घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर चिल्पी थाना के डायल 112 के आरक्षक जितेंद्र चंद्रवंशी अमन वाहने व चालक मुकेश दास के द्वारा तथा चिल्फी थाना के अन्य जवानों की मदद से घायलों को तत्काल बरसते पानी मदद पहुंचाएगी डायल 112 व अन्य थाने के वाहन के माध्यम से पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें उचित इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

भिलाई जा रहा था परिवार

घटना में घायल नितिन कुशवाहा अपने परिवार के साथ भिलाई जा रहा था शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह मंडला से अपने परिवार को छोड़ने भिलाई निकला था उसी दरमियान घटना घट गई जिससे घटना में उनकी पत्नी दीपिका कुशवाहा उम्र 29 वर्ष साकिन मंडला आस्था उम्र 27 वर्ष करुणा उम्र 20 वर्ष प्रेमलता ठेका उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए और 6 माह के बच्चे की घटना में मौत हो गई।

खतरनाक मोड़ है हादसे की वजह

रायपुर जबलपुर एन एच 30 में अक्सर धवईपानी से चिल्फी के बीच और चिल्फी घाटी क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है मध्य प्रदेश की सीमा धवाई पानी से चिल्फी तक सकरी सड़क व त्रीव मोड़ होने के कारण आए दिन इन दुर्घटनाएं घटती रहती है जिनमें वाहनों की सीधे टक्कर होना हादसे की वजह बनती है ।सड़क अच्छी होने के चलते वाहन चालक अपने वाहनों की गति पर कंट्रोल नहीं कर पाते और सामने से आ रहे वाहन से टकराने की घटना घटते रहती है इस तरह विगत 2 सालों में धवई पानी से चिल्फी तक 12 किलोमीटर के रास्ते में दर्जनों से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button