कवर्धा

तरेगांव जंगल पहुंचे उप-मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद….

कवर्धा: उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा में आम जनता से मुलाकात के क्रम में आज शुक्रवार को ग्राम तरेगांव जंगल पहुंचे। उन्होंने ग्रामवासियों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का उन्होंने मौके पर निराकरण भी किया।

जिला कबीरधाम के बोड़ला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तरेगांव जंगल वनांचल की बस्ती है। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा वनांचल गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं। आज तरेगांव जंगल आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने जगह-जगह उनकी आरती कर तिलक लगाया। इस अवसर पर युवा और बच्चे भी उत्साहित और खुश नजर आए। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आत्मीय स्वागत के लिए ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और पेड़ की छांव तले बैठकर उनसे रूबरू चर्चा की।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button