कवर्धा

होली के मौके पर चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

कवर्धा: पिपरिया थाना के चौकी दशरंगपुर के ग्राम बहरमुडा में दिनांक 24-03- 2024 को गुलाल लगाने की बात से मारपीट गाली गलौच एवं जान से मारने के नियत से चाकूबाजी की घटना ग्राम बहरमुडा से होने पर प्रार्थी हेमंत साहू की रिपोर्ट पर अपराध कमाक 124/24 धारा 294,323,307,34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ट अधिकारियों को अवगत करया गया जिस पर अधिकारियों के मार्गदर्शन में

उक्त घटना के आरोपी श्याम पांडे एवं राम पांडे जो घटना कारित कर घटना स्थल से फरार हो गये थे उनकी पतासाजी हेतु टीम का गठन कर अलग अलग स्थनो में लगातार दबिस दिया जा रहा था कि दिनांक 27.03.2024 को चौकी दशरंगपुर पुलिस टीम को अथक प्रयास पर सफलता मिली जिनके द्वारा मामले के आरोपी श्याम पांडे एवं राम पांडे को न्यु आंनद नगर भनपुरी रायपुर से पकडा गया एवं उनसे घटना में प्रयुक्त चाकू तथा घटना के समय पहने हुये कपड़ो को जिस पर प्रार्थी एवं आहत के खुन लगे हुये है को जप्त किया गया आरोपियो को विधिवत रायपुर मे गिरफ्तार कर चौकी दशरंगपुर लाया गया आरोपी श्याम पांडे का पूर्व अपराधिक रिकार्ड खंगालने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी श्याम पांडे के विरुद्ध थाना खमताराई जिला रायपुर में चोरी, मारपीट एवं आम्स एक्ट के तहत अन्य मामले दर्ज है उक्त आरोपियो को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्डीशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।

 

ग्राम बहरमुडा में होली त्यौहार के मौक्के पर हुई चाकूबाजी की घटना से तनाव व्याप्त था जो दशरंगपुर पुलिस द्वारा की गई तत्परता पूर्ण कार्यवाही से गांव में पुनः शांति बहाल हुआ है।

 

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अरविंद साहू, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सउनि संदीप चौबे, प्रआर संजय गुप्ता, आरक्षक विजय चन्द्रवंशी, तिस्थ साहू एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button