छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी में बड़ा हादसा, 50 कर्मचारियों से भरी बस खदान में गिरी, 6 की मौत….

कुम्हारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है...

# बस लौटने के दौरान एक मुरुम खदान में 50 फीट नीचे गिरी है।

# खदान से निकाले गए घायलों का तत्काल वहीं पर उपचार शुरू कर दिया गया है।

कुम्हारी: केडिया डिस्टलरी कुम्हारी में कार्यरत कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 50 कर्मचारी ड्यूटी से छूटकर रात लगभग 8 बजे घर लौट रहे थे।

कर्मचारियों से भरी बस लगभग 50 फुट गहरी खदान में असंतुलित होकर गिर गई। बस में बैठे मजदूरों और कर्मचारियों में महिलाएं भी थीं,जिनकी इस भीषण दुर्घटना में मौत हो गई है। जिला प्रशासन की राहत की टीमें बस में सवार व्यक्ति को निकालने का भरसक प्रयास कर रही है।

इस भीषण बस दुर्घटना में लगभग 10 महिला और पुरुष कर्मचारियों की मौत हो गई है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button