छत्तीसगढ़
नेता प्रतिपक्ष ने फिर दिया विवादित बयान; कहा-10 साल में कोई गारंटी नहीं हुई पूरी…महंत बोले-मोदी को डिफाल्टर मानती है छत्तीसगढ़ की जनता….

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। सोमवार को सक्ती जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को डिफॉल्टर बता दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उनकी कोई गारंटी पूरी नहीं हुई है।




