कवर्धा

आज भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू नहीं डाल सकेंगे वोट, जानिए वजह…

कवर्धा। करीब पखवाड़े भर चले प्रचार अभियान के बाद आज कांकेर,राजनांदगांव और महासमुंद में वोटिंग शुरू हो गई है। आज करीब 8 घंटे मतदान होगा। लेकिन इस दौरान कांग्रेस के दो प्रत्याशी अपने लिए वोट नहीं कर पाएंगे। इनमें राजनांदगांव से भूपेश बघेल और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू । बघेल पाटन और साहू दुर्ग ग्रामीण के मतदाता हैं। वहीं तीसरे चरण के चुनाव वाले कोरबा में भाजपा सरोज पांडे और जांजगीर से कांग्रेस के शिव डहरिया भी स्वयं को वोट नहीं दे पाएंंगे। इस चुनाव में जहां एक एक वोट कीमती है वहीं ये प्रत्याशी वोट नहीं कर पाएंगे।

बता दें कि तीनों सीटों पर ​तीन महिलाओं समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी महासमुंद में हैं। ज​बकि राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 वोटर करेंगे। इन सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 26 लाख 79 हजार 528 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष मतदाता 26 लाख 5,350 हैं। यानी महिला मतदाता पुरुषों से 74,178 ज्यादा हैं।

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button