कुकदुर

विवाद के बाद पति नें की पत्नी की बर्बरता पूर्वक हत्या, गले कों पकड़ कर सर कों क्रांकिट के चौखट पर पटका, सर में गहरी चोट के कारण हुई मृत्यु, कुकदूर पुलिस नें आरोपी कों किया तत्काल गिरफ्तार…

कवर्धा: आज दिनांक 02-06-2024 को प्रातः थाना कुकदूर में ग्राम बदना में हत्या की सूचना प्राप्त हुई घटना स्थल पर जाकर मामले में तस्दीक की गई, बुधरिया बाई व वीर सिंह धुर्वे दोनों पति-पत्नी आपस में शराब पीकर वाद विवाद कर रहे थे जिसमें वीर सिंह धुर्वे द्वारा अपनी पत्नी का गला पकड़ के सर को क्रांकीट की चौखट में पटक दिया, सर में चोट लगने से बुधरिया बाई की मृत्यु हो गई है, मामले में मर्ग पंजीकृत कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, आरोपी कों पुलिस नें तत्काल मौके पर हिरासत में है, विवेचना जारी है l

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button