छत्तीसगढ़
धमतरी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़:7-8 घंटे तक चली फायरिंग; जंगल की आड़ लेकर भागे माओवादी, इलाके में सर्चिंग जारी…

धमतरी जिले के एकावरी-टांगरीडोंगरी जंगल में 12 अप्रैल को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ शुक्रवार शाम से लेकर रात तक चलती रही। करीब 7-8 घंटे तक चली सुरक्षाबलों की फायरिंग से डरकर नक्सली भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




