देश-विदेश

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के 94 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन...

नई दिल्ली . निर्वाचन आयोग आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी करेगा. इसके साथ ही 94 सीटों के लिए प्रत्याशी नामांकन कर करेंगे. तीसरे चरण के तहत मतदान 7 मई को होगा.

आम चुनाव के लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 94 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होगी. इसमें मध्य प्रदेश के बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी. बैतूल सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना था, लेकिन बसपा उम्मीदवार के निधन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. आयोग ने कहा कि सभी सीटों पर नामांकन 19 अप्रैल तक कराए जा सकेंगे. वहीं पर्चों की जांच 20 को होगी और 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे. तीसरे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान कराया जाना है, इसमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं.

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button