छत्तीसगढ़

चुनावी रण को जितने में एनएसयूआई की होगी अहम भूमिका- राजेन्द्र साहू, लोकसभा स्तरीय एनएसयूआई का हुआ सम्मेलन….

दुर्ग, 12 अप्रैल ।किसी भी चुनाव में जीत के लिए युवाओं की भागीदारी निर्णायक और महत्वपूर्ण होती है. युवाओं को अपने पक्ष में करने पार्टियों द्वारा युवाओं की बैठक ली जा रही है. इसी क्रम में 10 अप्रैल को राजीव भवन दुर्ग में दुर्ग लोकसभा स्तरीय एनएसयूआई की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल पूर्व अध्यक्ष आर एन वर्मा MIC सदस्य अब्दुल गनी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ कि उपस्थित में यह बैठक संपन्न हुआ। सभी वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव हेतु अपनी बाते और सुझाव रखा। जिसमें एनएसयूआई के पदाधिकारी को इस चुनाव में युवाओं को पूरी ऊर्जा से भिड़ जाने की बात कही।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button