छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव 2024: बस्तर लोकसभा में अब तक 12.02 प्रतिशत वोटिंग, जानें अभी तक कहाँ हुआ सबसे जयादा मतदान…

2024 के पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ की एक मात्र बस्तर सीट में भी सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

मतदान केन्द्र के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन दिख रही है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 9 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा आंकड़े के मुताबिक बस्तर लोकसभा में अब तक 12.02% मतदान हुआ है। इसी प्रकार जानिए विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत:

– बस्तर – 17.50%

– बीजापुर – 7.08%

– चित्रकोट – 10.27%

– दंतेवाडा – 14.34%

– जगदलपुर – 14.53%

– कोंडागांव – 11.50%

– कोंटा – 6.70%

– नारायणपुर – 13.49%

बस्तर से इस बार मैदान में उतरने वाले 11 प्रत्याशी इस प्रकार हैं:

1.कवासी लखमा (इंडियन नेशनल कांग्रेस)

2.महेशराम कश्यप (बीजेपी)

3.नरेंद्र बुरका (हमरराज पार्टी)

4.कवलसिंह बघेल (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी)

5.आयतूराम मंडावी (बहुजन समाज पार्टी)

6.फूलसिंग कचलाम (सीपीआई)

7.शिवराम नाग (सर्व आदि दल)

8.सुंदर बघेल (निर्दलीय)

9.टीकम नागवंशी (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी)

10.जगदीश प्रसाद नाग (आजाद जनता पार्टी)

11.कुमार गोटा (स्वतंत्र

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button