छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने किया मतदान, कहा- ‘छत्तीसगढ़ में अधिक सीट कांग्रेस को मिले ऐसी कोशिश जारी है’….

2024 लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज वोटिंग का दिन है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने भी पूरी तैयारियां कर ली है। पहले फेज के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसमें मध्यप्रदेश की 6 सीट मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, जबलपुर और छत्तीसढ़ की 1 सीट बस्तर पर वोटिंग होगी।

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व कोण्डागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम ने कोण्डागांव स्थित भेलवापदर के मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उनकी पत्नी ललिता मरकाम भी मौजूद रही।

मतदान के बाद मोहन मरकाम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, लोकतंत्र का यह महापर्व आज प्रारंभ हो चुका है। जिसमें उन्होंने अपने भागीदारी सुनिश्चित की है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के जीत को लेकर कहा है कि, छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक सीट कांग्रेस को मिले ऐसी कोशिश लगातार कांग्रेस के माध्यम से की जा रही है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button