ढाबा हाईस्कूल प्राचार्य की सड़क हादसे में मौत, चुनावी ट्रेनिंग से लौट रहे थे घर…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी—
जिले में चुनावी ट्रेनिंग के पश्चात घर लौट रहे एक स्कूली प्राचार्य की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को यह हादसा गंडई के नजदीक नर्मदा और चकनार के बीच हुआ, जिसमें प्राचार्य की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक ढाबा हाईस्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ विजयलाल रजक रविवार को खैरागढ़ में आयोजित चुनावी प्रशिक्षण लेकर अपने घर पेंडरवानी लौट रहे थे। शाम लगभग 6.30 बजे वह नर्मदा-चकनार के बीच जब वह मोटर साइकिल से पहुंचे, उस दौरान कवर्धा की ओर जा रही एक ट्रेलर ने उन्हें अपने चपेटे में ले लिया। घटना से प्राचार्य के सिर और नाक में गंभीर चोंट पहुंचे। जिससे वह लहुलुहान हो गए। घायल हालत में उन्हें खैरागढ़ एसपी कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। प्राचार्य को घायल देखकर ग्राम चकनार के रहने वाले यशवंत पटेल, डुनेश्वर जंघेल, प्रदीप जंघेल समेत अन्य ग्रामीण मदद के लिए सामने आए। बताया जा रहा है कि प्राचार्य की उम्र लगभग 55 वर्ष थी। उन्होंने चकनार स्कूल में भी अपनी सेवाएं दी थी। सडक़ दुर्घटना में प्राचार्य की मौत की खबर से परिवार को जबर्दस्त आघात लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




