छत्तीसगढ़

डायल-112 के आरक्षक से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार….

दुर्ग। दुर्ग जिले में चोरी की बाइक को काट रहे आरोपियों ने सूचना पर पहुंचे डायल 112 के आरक्षक की पिटाई कर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, घड़ी भी लूट लिया। मामले में अम्लेश्वर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डायल 112 को सूचना मिली की अमलेश्वरडीह तालाब के पास कुछ लड़के एक बाइक लाकर उसका पार्टस खोल रहे हैं। गाड़ी चोरी की लग रही है। सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक प्रीतम सिंह हरिवंश, चालक रूपेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे।

मौके पर अमलेश्वरडीह तालाब के पास बरगद पेड़ के नीचे एक बाइक के पार्ट्स को कुछ लड़के खोल रहे थे, जो डायल 112 को देखकर भागने लगे। जिन्हें दौड़ाने पर एक लड़के को पकड़ा जिससे नाम-पता पूछने पर अपना नाम पवन निषाद बताया। आरोपी पवन के पकड़े जाने पर भागे हुए लड़के हाथ मे बल्ली एवं चाकू लेकर वापस आए। इसके बाद आरक्षक प्रीतम सिंह को चाकू दिखाकर गाली गलौज की और आरोपी पवन को छोड़ने कहा। नहीं छोड़ा तो जान से मार देने की धमकी दी।इस दौरान जब आरक्षक प्रीतम सिंह आरोपी पवन से बाइक के संबंध में पूछताछ कर रहा था तो बाकी आरोपी रूक तुझे बताते है बोलते हुए सभी आरोपी आरक्षक से मारपीट कर प्रीतम के हाथ ले पहने हुए सोनाटा कंपनी की घड़ी छिन कर भाग गए। जब आरक्षक प्रीतम ने ड्राइवर को आवाज लगाई तो डायल 112 के चालक रूपेंद्र यादव दौड़कर आया। तो वे लोग वहां से भागने लगे और डायल 112 गाड़ी के पास जाकर लकड़ी केबल्ली से वाहन के चारो ओर के शीशे को तोड़कर भाग गए।

आरोपी के फरार हो जाने के बाद सूचना अम्लेश्वर टीआई से एसडीओपी आशीष बंछोर और फिर एसपी जितेंद्र शुक्ला और आइजी तक पहुंची। दोनों अधिकारियों ने तत्काल गिरफ्तारी करने कहा। जिस पर पकड़े गए पवन निषाद से बाकी साथियों के बारे में जानकारी मिली। फिर उसके साथी खिलेश दास मानिकपुरी, मनीष साहू, रूपेंद्र साहू का नाम पता चला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में क्राइम टीआई कपिल देव पांडे की टीम और थाने के बल ने दिन रात मेहनत कर 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी (20 साल) से लकड़ी का बल्ली, एक सोनाटा कंपनी की हाथ घड़ी और आरोपी पवन निषाद (20 साल) से एक रेंज पाना, पेचकस और बिना नंबर का बाइक पैशन प्लस और आरोपी मनीष साहू (19) से फोल्डेबल चाकू जब्त किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button