छत्तीसगढ़
कबीर सत्संग 13 व 14 अप्रैल को बैठक में तैयारी पर हुई चर्चा….

टेड़ेसरा| ग्राम मनगटा में होने वाले सदगुरु कबीर धनी धर्मदास वंशावली संत समागम को लेकर परीक्षेत्रीय कबीरपंथी समाज की मनगटा में रविवार को बैठक हुई। 13 व 14 अप्रैल को होने वाले श्रीसदगुरु कबीर संत समागम समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। गांव एवं क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़ अपनी सहभागिता देने आगे आ रहे हैं। बैठक में कबीर पंथ समाज के दामाखेड़ा से प्रमोद साहेब विशेष तौर पर कार्यक्रम की तैयारी का अवलोकन एवं अपनी मार्गदर्शन के लिए आए हुए हैं। परिक्षेत्रीय कबीरपंथी समाज के अध्यक्ष उत्तम साहेब, तिजेश्वरी साहू, ललित साहेब, सोम दास साहेब, नंदू साहू, नेमूचंद साहू मौजूद थे।




