कवर्धा

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले 01 आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार……

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटीकोतवाली में अपराध क्रमांक- 103/2024 धारा-6, छ.ग. जुआ प्रति. अधि. 2022 पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही....

कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ। कि आरोपी प्रवेश पिता गजानंद सारथी उम्र 24 वर्ष साकीन शांतिदीप कालोनी थाना कवर्धा द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नियत से अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत का सटटा पटटी लिख रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर गवाहों के समक्ष आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 1030/-रूपये व 01 नग सटटा पटटी, 01 नग डॉट पेन पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 103/2024 धारा-6, छ.ग. जुआ प्रति. अधि. 2022 पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button