कवर्धा
*अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी को थाना सिटीकोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार….
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-106/2024 धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही...

थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपी करन पिता बसंत यादव उम्र 28 वर्ष साकिन लोहारा नाका कवर्धा को लोहारा नाका चौक के पास अवैध धन अर्जित करने की नियत से अवैध शराब को अपने कब्जे में रखकर बिक्री करते मुखबीर की सूचना पर गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 2700/ मि.ली. शराब कीमती 1200/-रुपये व बिक्री रकम- 200/-रुपये को जप्त किया गया। आरोपी करन पिता बसंत यादव उम्र 28 वर्ष सा. लोहारा नाका थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-106/2024 धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।




