अपना जिलाकबीरधाम विशेषकवर्धा

लगातार 42 मिनट फुगडी खेल प्रथम स्थान प्राप्त किया

सहसपुर लोहारा की स्नेहा को मिला का कलेक्टर का स्नेह

कवर्धा – छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में सहसपुर लोहारा की स्नेहा ने 42 मिनट तक लगातार फुगड़ी खेल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वही दूसरे स्थान पर पंडरिया विकासखंड की अंचल बैगा रही। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्ची ने 41 मिनट 20 सेकंड तक फुगड़ी खेली। इस प्रतियोगिता में कवर्धा विकासखंड से पूजा बोड़ला की कुमारी चन्द्रयानी और नगरीय निकाय से संजना भाग लिया था।क लेक्टर जनमेजय महोबे ने स्नेहा सहित सभी चारो प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

कबीरधाम जिले में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन मे छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक खेलों में चौदह प्रकार के खेल को शामिल किया गया, जिसमे गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद शामिल है। कलेक्टर  जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ ने प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाया, खेल का आयोजन आउटडोर स्टेडियम और पीजी कालेज मैदान हो रहा है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button