कवर्धा
भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म भूमि अयोध्या से आए अक्षत व पत्रक ग्रामीणों को किया वितरण

कवर्धा न्यूज – कवर्धा विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम – कोड़ार आज दिनांक 13 जनवरी 2024 को ग्राम कोड़ार में भगवान श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या से आए अक्षत फूल एवं पत्रक को समस्त ग्राम वासियों एवं भजन मंडलियों द्वारा राम नाम संकीर्तन के साथ घरो घर वितरण किया गाया। और सभी भक्तजनों से आग्रह किया कि 22 जनवरी को अपने-अपने घरों पर 11 दीपक जलाकर दीपावली की तरह त्यौहार मनाए एवं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया।
जिसमें मुख्य रूप से ग्राम कोड़ार महावीर मानस मंडली के अध्यक्ष हरी पटेल, सदस्य- रामसजीवन सोनी, दौलत पटेल, तुलेश्वर पटेल, दाऊलाल पटेल, टोपराम, उमेश, हिलेश्वर, निलेश, दीपक,अरुण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।




