अपना जिलाकवर्धा

जिला पंचायत सदस्य व गुड फैक्टरी संचालक तुकाराम चंद्रवंशी से मारपीट

पांडातराई थाना मे मामला दर्ज

कवर्धा – जिला पंचायत सदस्य , साथ में जय बजरंग गुड उद्योग का संचालन तुकाराम चंद्रवंशी के साथ मारपीट की घटना। यह घटना 02 दिसंबर की है। बताया जा राहा है कि गांव के चमन चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी गन्ना लेकर गुड फैक्ट्री में आये थे जिसका तौल किया गया गन्ना का तौल 74.70 क्विंटल था। दुसरे दिन 03.12.2022 को तुकाराम के चाचा रामू चंद्रवंशी के साथ गांव के चमन चंद्रवंशी, ओंकार चंद्रवंशी एवं उग्रसेन चंद्रवंशी झगडा एवं वाद विवाद कर रहे थे जिसकी सूचना मुझे मिलने पर तुकाराम अपने गुड फैक्ट्री गया मे और चमन चंद्रवंशी से बोला कि आप तौल कांटा से ट्रेक्टर हटाओ एवं इस बात से वे लोग जिद में अडे रहे ट्रेक्टर को हटाने को तैयार नहीं हुये मार्ग पुरा बाधित हो गया था तब तुकाराम व्दारा तौल काटा से चमन चंद्रवंशी के खडे ट्रेक्टर को हटाने के लिये चढे तो तीनों मिलकर मां बहन की गाली गलौच करते मारपीट की गई। पांडातराई थाना मे मामला दर्ज हो गया है। अपराध क्रमांक 279/22 धारा 294,323,506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button