कृषक उन्नति योजना से किसानों में उत्साह, किसानों के खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की होगी धनवर्षा..
जिले के 1लाख 10 हजार 682किसानों को मिलेगा इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ ........होली से पहले किसानों को पैसा मिलने से बाजार में भी आएगी रौनक....

कवर्धा, महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कल 12 मार्च मंगलवार को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज यहां जिला स्तरीय विभगीय अधिकारियों की बैठक लेकर कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाले जिला और ब्लाक स्तरीय कृषक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के लिए आश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस आयोजन के लिए कृषि विभाग को नोडल बनाया गया है। बैठक में बताया गया कि कृषक उन्नति योजना के तहत कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 23-24 में एक लाख 10 हजार 68 पंजीकृत किसानो से 60 लाख 15 हजार 651 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उन सभी किसानों को धान के समर्थन मूल्य 31 सौ रूपए क्विंटल के आधार पर आदान सहायता के तहत अंतर की राशि 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए जारी की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तर पर आयोजिन होने वाले सभी आयोजन की तैयारियां शीघ्रता से पूरा करने कृषि विभाग के उप संचालक श्री राकेश शर्मा, उप पंजीयक, जिला नोडला अधिकारी जिला सहकारी बैंक और एमओ को निर्देशित किया है।




