
( बोडला से दीपक माग्रे की खबर )
बोड़ला – कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल के रेंगाखार जंगल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चमारी में होम थिएटर ब्लास्ट होने से से बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं 9 अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनमें मध्य प्रदेश के बिरसा थाना जिला बालाघाट के आए हुए परिजन भी शामिल है घटना सवेरे 9:00 बजे के आसपास की है घटना के विषय में और अधिक मिली जानकारी के अनुसार दहेज में आए होम थिएटर को चालू करने के दौरान होम थिएटर ब्लास्ट हो जाने से घटना घटी है घटना में मेहर सिंह का घर एवं घर का छत गिर गया है जिससे ही लोग प्रभावित हुए हैं
दहेज में मिला था होम थिएटर
ग्राम चमारी के हेमेंद्र मेरावी उम्र 25 वर्ष की शादी ग्राम अंजना से 2 दिन पहले ही हुई थी, शादी में दहेज में उसे होम थिएटर मिला था उसी होम थिएटर को चालू करते वक्त होम थिएटर फट गया जिससे यह हादसा हुआ जिससे हेमेंद्र मेरावी की मौके पर ही मौत हो गई
जोरदार हुआ धमाका
ग्राम चमारी में मेहर सिंह मरावी के घर में शादी में आए होम थिएटर के फटने से जोरदार धमाका हुआ जिससे पूरा गांव दहल गया ग्रामीणों के अनुसार यह बहुत ह्रदय विदारक घटना रही है जिससे मेहर सिंह मरावी वह शादी में आए मेहमान बुरी तरीके से प्रभावित हो गए हैं होम थिएटर फटने से हुए धमाके से घर व घर का छत गिर गया जिससे घटना के समय घर में उपस्थित लगभग सभी लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई
गांव वालों एवं पुलिस ने की मदद
ग्राम चमारी में होम थिएटर फटने से 9 लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सबसे पहले गांव वाले पहुंचे और गांव वालों ने घटना की जानकारी रेंगाखार पुलिस को दी पुलिस भी घटनास्थल पर जल्दी पहुंच बीच बचाव के कार्य में ग्रामीणों के साथ जुट गई ग्रामीणों व पुलिस वालों की मदद से घायलों को डायल 108 की मदद से वैलनेस सेंटर रेंगाखार व गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला चिकित्सालय कवर्धा उचित इलाज हेतु रिफर किया गया घटना में1. मेहर सिंह मरावी आत्मज अमोल सिंह उम्र 60 वर्ष ग्राम चमारी,2. मान कुमार पति मेहर उम्र 55 वर्ष चमारी,3. राजेंद्र मरावी पिता मेंहर उम्र 35 वर्ष चमारी,4.हेमा मेरावी पति राज कुमार उम्र 30 वर्ष,5. राजकुमार आत्मज मेंहर उम्र 32 वर्ष चमारी ,6. सौरभ आत्मज राजकुमार उम्र 3 वर्ष चमारी,7. सूरज मेरावी पिता ज्ञान सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम रेलवाही थाना बिरसा जिला बालाघाट मध्य प्रदेश,8. शिव मेरावी आत्मज मोहन सिंह उम्र 25 वर्ष ग्राम मुंडा टोला थाना बिरसा जिला बालाघाट,9. शेर सिंह खुसरो आत्मज सुखलाल उम्र 20 साल ग्राम बिठली थाना बिरसा जिला बालाघाट सहित हेमेंद्र मेरावी आत्मज मेहर मरावी उम्र 25 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस तरह घटना में 9 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई जिनमें कुछ परिजन मध्यप्रदेश के भी आए हुए शामिल है जिन्हें उचित इलाज हेतु रवाना कर दिया गया है
जांच का विषय
घटना के विषय में स्थानीय आसपास के ग्रामीणों के मन में सवाल उठ रहे हैं । पहले तो गैस सिलेंडर फूटने की जानकारी मिल रही थी बाद में पता चला कि होम थिएटर फूटने से या ब्लास्ट होने से घटना घटी है लेकिन घायलों की स्थिति को देखकर और इस तरह बड़े ब्लास्ट को देखकर लोगों के द्वारा तरह-तरह की बातें की जा रही हैं जिस पर नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों के द्वारा कहा जा रहा है कि घटना की जांच होनी चाहिए लोगों के द्वारा यह कहां जा रहा है कि होम थिएटर फूटने से इतना बड़ा हादसा आज तक सुनने में नहीं आया है इसलिए इस विषय में उचित जांच की मांग ग्रामीणों के द्वारा की जा रही है




