कवर्धा

सांसद पांडेय का हुआ भव्य स्वागत, जन आभार रैली में उमड़ा जन सैलाब, सांसद संतोष पांडेय ने देवतुल्य जनता व कार्यकर्ताओं का जताया आभार….

कवर्धा:राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के पश्चात् सांसद संतोष पांडेय का प्रथम कवर्धा आगमन हुआ। भाजपा ने सांसद पांडेय का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बायपास चौक से भव्य बाइक रैली निकालकर सांसद पांडेय का स्वागत किया। इसके बाद ठाकुर देव चौक में जिला भाजपा द्वारा सांसद पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया। जमकर आतिशबाजी हुई। सांसद संतोष पांडेय व पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर में जन आभार रैली निकालकर लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए देवतुल्य जनता का आत्मीयता के साथ आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न समाज, व्यापारी वर्ग सहित आम लोगों ने जगह-जगह सांसद पांडेय का गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद पांडेय ने गुरुद्वारा, विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन किए। भाजपा कार्यालय में रैली का समापन हुआ। यहां सांसद पांडेय ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में परिश्रम कर विजय दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश नेतृत्व पार्टी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने मुझ पर पुनः भरोसा जताया। मैं पहले की तरह आगे भी जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा। इस दौरान प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।चुनाव जितने तक खाली पैर रहने का लिया था संकल्प, सांसद ने कार्यकर्ता को स्वयं चप्पल पहनाकर किया सम्मान,

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button