New Dahli..मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, Delhi News : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर दिल्ली क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम पहुंच गई है. शुक्रवार देर शाम को भी एक नोटिस लेकर क्राइम ब्रांच की टीम सीएम के आवास (Arvind Kejriwal residence) पर पहुंची थी, लेकिन नोटिस किसी के द्वारा रिसिव नहीं करने की वजह से पुलिस (Delhi Police) रात में वहां से लौट आई थी. फिलहाल, दिल्ली सीएम के आवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सीएम का दफ्तर नोटिस लेने के लिए तैयार हो गया है. जबकि क्राइम ब्रांच की टीम का कहना है कि सीएमओ रिसिविंग देने को तैयार नहीं हैं.
बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर नोटिस देने के लिए शुक्रवार देर शाम को भी पहुंची थी. सीएम आवास किसी ने भी एसीपी के नेतृत्व में पहुंची टीम की ओर से नोटिस स्वीकार नहीं किया था.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम बीती रात मंत्री आतिशी के आवास पर भी नोटिस लेकर पहुंची पहुंची थी. वहां पर भी किसी ने नोटिस नहीं लिया. ऐसे में बीती रात दोनों जगह से क्राइम ब्रांच की टीम खाली हाथ लौट गई थी.




