
( बोडला से दीपक माग्रे की खबर )
बोडला – जिले के ग्राम चमारी में शादी में दिए गए होम थिएटर में विस्फोट के चलते दूल्हा व दूल्हे के भाई की मौत हो गई थी मामले में कबीरधाम पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि शादी से नाराज लड़की के आशिक ने ही दूल्हा और दुल्हन को खत्म करने के लिए मौत का सामान बनाया और इसके लिए उसने होम थिएटर मैं पटाखों से तैयार किया गया बारूद छर्रा एवं अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग किया गया घटना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 4 /23 धारा 174 जाफौ दर्ज कर लिया था मामले पर अपराध घटित होने पर अपराध क्रमांक 11 /23 धारा 302 307 भादवि एवं 03,05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया था घटना में घटनास्थल पर ही दूल्हा हेमेंद्र मेरावी पिता मेहर मेरावी उम्र 30 वर्ष एवं उसके बड़े भाई राजकुमार पिता मेहर मेरावी उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी
विवाह के दौरान हुई थी नोकझोंक
आरोपी और दूल्हा हेमेंद्र के बीच विवाह के दौरान वादविवाद हुआ था जिससे वह व्यथित था इसके अलावा आरोपी के लड़की से भी बातचीत के कॉल रिकॉर्ड की जानकारी मिल रही है शादी के पहले हुई वादविवाद के बाद उसने तय कर लिया था कि वह दोनों को रास्ते से हटा देगा इसलिए होम थिएटर में अमोनिया नाइट्रेट व बारूद भरकर तैयार किए गए मौत के सामान को शादी के रिसेप्शन के दिन लड़की के घर में ना देकर लड़के के घर में ही चुपचाप आंगन में रखकर चला गया
दूल्हा और दुल्हन की जान लेना चाहता था आरोपी
आरोपी सरजू मरकाम पिता बलदेव उम्र 33वर्ष जो कि मध्य प्रदेश के ग्राम छपला वार्ड नम्बर11 पोस्ट मंडई थाना मलाजखंड जिला बालाघाट मध्य प्रदेश का निवासी था वह होम थिएटर के द्वारा विस्फोट करके दूल्हा और दुल्हन दोनों की जान लेना चाहता है इसके लिए उसने मौत का सामान तैयार किया था लेकिन दुल्हन की जगह दूल्हा का भाई है धमाके की जद में आ गया
मैकेनिक का काम करता है आरोपी
आरोपी का गांव मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है और वह बैहर में मैकेनिक का काम करता है इसीलिए उसके द्वारा बड़ी बारीकी से अमोनिया नाइट्रेट व एक से डेढ़ किलो पटाखे से बारूद निकालकर विस्फोटक बनाया गया था और उसे बड़े ही प्रोफेशनल ढंग से म्यूजिक सिस्टम में फिट कर तार जोड़ दिया था जिससे कि म्यूजिक सिस्टम को चालू करते ही उसमें विस्फोट विस्फोट हो गया फल स्वरुप 2 लोगों की जानें चली गई





