कवर्धा

कवर्धा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के परिवार से भेंट-मुलाकात की उपमुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना प्रकट की….

कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज ग्राम लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के शोक संतप्त परिवार से भेटकर अपनी संवेदना प्रकट की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मृतक के परिवार जनों को 5 लाख रुपए चेक भेंट कर तत्कालिक सहायता प्रदान की। उपमुख्यमंत्री ने मृतक सादराम के माता जी श्रीमती सुखबति बाईं यादव, पिता जोधन यादव सहित मृतक की पत्नी और उनके दो बेटी, एक बेटा से भेंट कर घटना के संबंध में बातचीत की। मृतक के परिजनों ने उपमुख्यमंत्री से मृतक परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नॉकरी दिलाने का आग्रह एवं मांग कीIMG 20240122 WA0019उप मुख्यमंत्री ने यादव समाज और मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियो को सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240122 WA0020उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मृतक के परिवारजनों से भेंट करने के बाद आपपास और गांव के ग्रामीणों से घटना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ मृतआत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस मौक़े पर श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री राम प्रसाद बघेल, श्री जग्गू सह, रामबिलास चंद्रवंशी, योगेश महाजन सहित आसपास और ग्रामवासी बड़ी संख्या में शोक सभा में शामिल हुए।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button