अपना जिलापंडरिया

सांसद संतोष पांडे से मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा

क्षेत्रीय  सांसद  संतोष पांडेय ने ग्राम बीजाभांठा में कार्यकर्ताओं से की मुलाक़ात लोकसभा क्षेत्र के सांसद  संतोष पांडेय शुक्रवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम बीजाभांठा में पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। सांसद पांडेय कार्यकर्ताओ से मिलकर उनका हौसला बढाया,  इस दौरान सांसद प्रतिनिधिगण शिवसहाय गुप्ता, नरेश साहू , रितेश सिंह ठाकुर , भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक देवा चौबे, भाजयुमो पंडरिया के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू, भाजयुमो रणवीरपुर के मंडल अध्यक्ष मनोज वैष्णव, मनोज पांडेय, शंकर सिंह ठाकुर, सरपंच, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button