कबीरधाम विशेषकवर्धा

डॉक्टरेट की मानद उपाधि से रमेश चन्द्रवंशी सम्मानित अपनी उपलब्धियों से जिले को किया गौरवान्वित

कवर्धा – शिक्षा की खासियत है कि वह ज्ञान की तलाश करता है और नए अनुभवों को प्राप्त करने की इच्छा रखता है. शिक्षा व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में योग्यता और कौशल प्रदान करती है. शिक्षा व्यापक रूप से मानव समाज के विकास और प्रगति का महत्वपूर्ण कारक है. यही कारण है कि शिक्षा का महत्व हर काल में रहा है. पढ़े-लिखे व्यक्ति शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करना चाहता है. यह उत्कृष्टता अलग-अलग क्षेत्रों में हो सकता है. उनमें से एक है उनके नाम के सामने डॉक्टर के सम्मानित शब्द का उपयोग होना, जिसे तीन प्रकार से प्राप्त किया जा सकता है. पहला तरीका शोध डॉक्टररेट अर्थात पीएचडी, दूसरा तरीका पेशेवर डॉक्टर डिग्री प्राप्त करना और तीसरा तरीका किसी क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के आधार पर मानद डॉक्टररेट की उपाधि से सम्मानित होना है. जिले के कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल छिरहा में प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे गणित विषय के व्याख्याता व ग्राम परसवारा निवासी रमेश कुमार चन्द्रवंशी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय उपलब्धि व योगदान के लिए डॉक्टररेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध संस्थान मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा प्रदान किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नई दिल्ली के अंतर्गत स्थित हरियाणा राज्य के फरीदाबाद शहर में प्रसिद्ध फिल्म एक्टर व डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं सुप्रीम कोर्ट के एडव्होकेट डॉ. रामरतन शर्मा, मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. सी. पी. यादव, एमबीआर के सीईओ सुष्मिता देव आदि की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में रमेश कुमार चन्द्रवंशी को अशोक ट्रॉफी, बैज व मेडल के साथ डॉक्टररेट की मानद उपाधि का प्रमाण-पत्र प्रदान किया. इसी मंच से उन्हें एक और सम्मान ग्लोबल एजुकेशन आइकॉन अवार्ड-2023 से भी सम्मानित किया गया. उनकी यह उपलब्धि जिला व प्रदेश सहित स्कूली शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों को गौरवान्वित करने वाला है. श्री चन्द्रवंशी ने शिक्षकीय सेवा में होने के बाद भी अपने सीखने की प्रवृत्ति को सतत बनाये रखते हुए लगभग तीन दशक के परिश्रम से बारह विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर मिशाल पेश किए हैं. टीम वर्क व नेतृत्व क्षमता के आधार पर स्कूल से पालकों को जोड़ने के उनके कार्य ने प्रदेश के शासकीय स्कूलों के लिए एक उदाहरण बना है. इससे पहले भी उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल किया है, जिसमें प्रमुख रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार के नीति आयोग से सम्बद्ध शिक्षण संस्थान ज्ञान उदय फाउंडेशन कोटा राजस्थान द्वारा इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया है. एक ही विश्वविद्यालय से बारह विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के लिए विश्व रिकार्ड में उनका नाम दर्ज हो चुका है. वे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अपनी सेवाएं प्रदान करने के साथ ही एन.सी.ई.आर.टी. से गणित विषय में की रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षित हैं. मैनेजमेंट के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित संस्थान आई. आई. एम. लखनऊ से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. अकादमिक कार्यों के अलावा कर्मचारी हितों के लिए समर्पित रुप से कार्य करने वाले रमेश कुमार चन्द्रवंशी वर्तमान में छग टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के रूप में शिक्षकों को कुशल नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं. उनके इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों व संघ पदाधिकारियों ने बधाई दिया है. श्री चन्द्रवंशी ने इस सम्मान को प्राप्त करने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने वालों सहित सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button