स.लोहारा

परियोजना अधिकारी सहसपुर लोहारा के सरकारी वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय बुजुर्ग मौत…

कवर्धा : संवाददाता लोहरा- केवल मानिकपुरी …..नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के कवर्धा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर नया बस स्टैंड के सामने एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के सरकारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बुधवार को शाम 6 बजे की बताई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी लोहारा के वाहन क्रमांक- सीजी 02, 7420 कवर्धा से लोहारा आ रही थी। तभी मोटर साइकिल सवार बैसाखू पटेल (52) निवासी इरिमकसा को टक्कर मार दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। विवेचना जारी है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button