छत्तीसगढ़

Chhattisgadh:भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक अरेस्ट…

अब तक 133 उपद्रवियों की गिरफ्तारी; किशोर नवरंग पर 10 जून को हिंसक प्रदर्शन कराने का आरोप....

बलौदाबाजार: हिंसा मामले में पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार किया है। किशोर को मिलाकर अब तक इस मामले में 133 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था, जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया। इसके बाद से किशोर फरार था।

फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पुलिस को शुरू से ही इसकी तलाश थी। अब पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दी है।

  • बलौदाबाजार में कई गाडिय़ों को आग के हवाले किया

दरअसल, 10 जून को बलौदाबाजार में भयानक हिंसक घटना हुई, जिसमें उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी सभी गाडिय़ों को आग के हवाल कर दिया था। आगजनी में पूरी सरकारी बिल्डिंग जलकर खाक हो गईं।

  • घटना की न्यायिक जांच की घोषणा

हालांकि, इस घटना के ठीक कुछ घंटों पहले ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की थी, लेकिन इस हिंसक घटना को पूरे तैयारी के साथ बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने अंजाम दिया था।

  • आयोग 6 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट 3 माह में सरकार को सौंपेगा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के धार्मिक चिन्ह जैतखाम को तोडऩे जाने की न्यायिक जांच होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सीबी वाजपेयी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है। यह आयोग 6 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट 3 माह में सरकार को सौंपेगा।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button