छत्तीसगढ़

Breking: छत्तीसगढ़ में हीट वेव से हुई यातायात आरक्षक भागीरथी कवर की मौत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे यातायात आरक्षक भागीरथी कवर का आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना सिलतरा में वीआईपी ड्यूटी के दौरान हुई, जब भागीरथी कवर अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

भागीरथी कवर, जो अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते थे, अपनी ड्यूटी निभाते हुए इस भीषण गर्मी के शिकार हो गए। इस घटना ने उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरा सदमा पहुंचाया है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button