छत्तीसगढ़
किर्गिस्तान में हिंसा, छत्तीसगढ़ के 70 स्टूडेंट फंसे हुए जिसमें से जांजगीर की शिवानी तंबोली भी शामिल, सीएम से मदद की गुहार….

जांजगीर: बिश्केक में बाहरी-लोकल के विवाद के बाद बड़ी हिस्सा में तब्दील हो गया है। किर्गिस्तान में छत्तीसगढ़ के 70 स्टूडेंट फंसे हुए जिसमें से जांजगीर की शिवानी तंबोली भी शामिल है।
एमबीबीएस की पढ़ाई करने किर्गिस्तान गई हुई थी। शिवानी तंबोली ने अपने परिजन को फोन कर वहां माहौल की जानकारी दी। साथ ही साथ शिवानी तंबोली के परिजन ने विष्णुदेव साय से मदद की गुहार लगाई । मामले में विष्णुदेव साय ने मदद का अश्वशासन दिया। सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार किर्गिस्तान के संपर्क में है।




