छत्तीसगढ़

शहर की जनता खुद चुनेगी अपनी सरकार, पार्षद की तरह महापौर-अध्यक्ष का भी होगा चुनाव….

रायपुर:प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व विधि मंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद आगामी नवंबर-दिसंबर 2024 में होने वाले नगरीय निकाय के चुनाव में नियमों में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। अब जनता खुद नगर पंचायत व नगरपालिकाओं के अध्यक्ष और नगर निगमों में महापौर चुनेगी।

ज्ञात हो कि भूपेश सरकार के सत्ता के आने से पहले तक निकायों में अध्यक्ष और महापौर का चुनाव स्वतंत्र रूप से होता था और जनता ही इन शीर्ष पदों के लिए मतदान करती थी मगर पिछली बार नगरीय निकायों के चुनाव के पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम के चुनाव के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इसमें अध्यक्ष और महापौर के चुनाव का अधिकार जनता से छीनकर चुने हुए पार्षदों को दे दिया था।

इसपर अरुण साव ने कहा कि जब नगरीय निकायों के चुनाव होंगे तो मतदाता एक बार फिर से एक के बजाय दो वोट कर पाएंगे। इनमे एक पार्षद तो दूसरा नगर अध्यक्ष का होगा। प्रत्यक्ष रूप से महापौर के चुनाव कराने के नियम बनाने पर विचार किया जा रहा है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button