देश-विदेश

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण मे दिखी अनोखी तस्वीर……नीमच में सबसे छोटे कद के मतदाता ने डाला वोट, पिता की गोद में पहुंचे पोलिंग बूथ…..

नीमच। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान जारी है। प्रदेश की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। नीमच में चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह सात बजे जिले के सभी बूथों पर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सबसे छोटे कद के 24 वर्षीय विकास खाती ने भी मतदान किया। विकास ने नीमच के कुकड़ेश्वर मतदान केंद्र क्रमांक 177 पर अपना मताधिकार का उपयोग किया। विकास पिता के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों के 16 जिलों के 18,007 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 59.63% मतदान हुआ।

  • सबसे ज्यादा देवास तो सबसे कम इंदौर में वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा मतदान देवास में हुआ है। जबकि सबसे कम इंदौर में वोटिंग हुई। देवास में 63.08%, उज्जैन 60.83%, मंदसौर 61.58%, रतलाम 62.78%, धार 60.18%, इंदौर 48.04%, खरगोन 63.84% व खंडवा में 59.87% मतदान हुआ है।

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button