अपना जिलाबोडला

संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए उन्हें उनकी सदस्यता रद्द की गई है – पीतांबर वर्मा

आज बोडला मे ब्लॉक स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया

( दीपक माग्रे की रिपोर्ट )

बोड़ला – राहुल गांधी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह का आयोजन देश के पूरे विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है इसी कड़ी में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार तिवारी सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अमर सिंह वर्मा ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक माग्रे अमित अवस्थी अमित चंद्रवंशी एवं शोभा बंजारे की उपस्थिति में आज ब्लॉक स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि राहुल गांधी के संसद से निष्कासन के मुद्दे पर पूरे देश में “जय भारत सत्याग्रह” का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान पूरे 1 महीने तक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी के मुद्दे को सामने रखकर कांग्रेस के द्वारा आर पार की लड़ाई की जा रही है उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अडानी के मामले में एक भी शब्द नहीं बोला है भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडानी के मामले पर राहुल गांधी के आरोप की ₹20हजार करोड़ रुपये कहां से आए और अडानी और मोदी का क्या संबंध है इस विषय पर कुछ नहीं कहा गया है और अडानी के मसले पर ही राहुल गांधी के लगातार सवाल उठाए जाने से भयभीत होकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए उन्हें उनकी सदस्यता रद्द की गई है जो कि लोकतंत्र की हत्या है संसद में राहुल गांधी के भाषण को काट दिया जाना और पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता पक्ष के द्वारा ही संसद को नही चलने नहीं दिया जाना यह सब तानाशाही को बढ़ावा देने वाली घटनाएं हैं जिसका विरोध कांग्रेसीयों के द्वारा किया जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार तिवारी ने भी कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में पूरे महीने कांग्रेसी द्वारा” जय भारत सत्याग्रह” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही रवैए का विरोध कांग्रेस पार्टी के द्वारा ब्लॉक स्तर से लेकर गांव-गांव तक किया जाना है इसके लिए कार्यक्रम बनाकर भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र विरोधी चरित्र को जनता के बीच में लाना है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो बहाना है असल में मोदानी को बचाना है। लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार करते हुए राहुल गांधी को संसद से निष्कासन किए जाने को लेकर कांग्रेस सड़क तक लड़ाई लड़ेगी इस तरह आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button