छत्तीसगढ़

कृषि महाविद्यालय, छुईखदान में लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम….

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी— कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा निर्देशन में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र छुईखदान के अधिष्ठाता डाॅ. ए.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमति राजेश्वरी कुर्रे के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में लोकसभा के लिये शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करनें सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिये रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता श्री प्रतीक झा प्रथम, श्री मुकेश एवं योगबाला द्वितीय तथा पूजा साहू तृतीय स्थान प्राप्त किये। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग में मुकेश प्रथम, हरिकृष्णा द्वितीय तथा प्रतीक तृतीय स्थान अर्जित किये। विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृखला विभिन्न आकृति बनाकर भी मतदान हेतु प्रेरित किया गया तथा इसे चुनाव पर्व के रूप में मनाने हेतु गुब्बारे उडाकर भी खुशियां जाहिर किया गया।

नोडल अधिकारी श्रीमति कुर्रे के द्वारा प्रस्तुति के माध्यम से सी विजिल एप्प के विषय पर सतर्क नागरिक बनने तथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत संबंधित जानकारी साझा किया गया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत भागीदारी के संदेश को पहंुचाने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के कार्यस्थल पर श्रमिकों को मताधिकार के महत्व को बतलाते हुए मनरेगा श्रमिको एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button