कवर्धा

प्रधानमंत्री आवास से मिला गरीबो को पक्का छत ,तीन करोड़ लोगों को अगले पाँच वर्षों में मिलेगा अपना पक्का मकान – विजय शर्मा देश के 50 प्रतिशत आबादी माताओं के पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समझा ,पक्का मकान,पक्का शौचालय ,हर घर नल से जल और उज्वला गैस के बाद अब मिलेगा सोलर पैनल से बिजली – विजय शर्मा

कवर्धा: बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा करने पहुँचे कवर्धा विधायक उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महराजपुर,खैरबना,रौचन ,समनापुर पहुँचकर जनता से भेंट मुलाकात के साथ सघन जनसम्पर्क किया । इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को विजय दिलाने के लिए लोगो से आव्हान भी किया ।

सभा मे विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा आज़ादी के 55 साल बीत जाने के बाद भी न देश से गरीबी हटी और न ही लोगो को मूलभूत सुविधा मिला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के आधी आबादी 50 प्रतिशत महिला आबादी के पीड़ा को समझते हुए मूलभूत सुविधा उन तक पहुचाने का काम किया । उन्होंने कहा महिलाओं के बड़ी समस्या स्वछता और सम्मान का ख्याल रखते हुए ओ डी एफ खुला शौचालय मुक्त भारत बनाकर महिलाओं के सम्मान के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया वही 10 वर्षों में देश मे 4 करोड़ पक्के मकान बनाये गए तो करोड़ो लोगो को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाते हुए उज्वला गैस घर घर तक पहुँचा दिया । अब हर घर नल से जल की सेवा मूर्त रूप लेने लगी है

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button