छत्तीसगढ़

वाहन पलटने से चालक की मृत्यु और कार में बैठे 03 महिला एवम 03 बच्चे घायल….

राजनांदगांव (उज्ज्वला न्यूज़) 5 अप्रैल। जिले के थाना बागनदी क्षेत्रअंतर्गत ग्राम सड़क चिरचारी फॉरेस्ट डिपो के सामने मारुति 800 क्रमांक MH 28 V 7066 के चालक पद्माकर देशमुख अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अमरावती से भिलाई जा रहे थे जो सड़क चिरचारी फॉरेस्ट डिपो के सामने दोपहर करीबन 01/30 बजे चालक को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर वाहन पलटने से वाहन चला रहे पद्माकर देशमुख की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कार में बैठे 03 महिला एवम 03 बच्चे घायल हो गए । जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी छुरिया लेकर गए थे जहां उपचार दौरान श्रीमती अमोल देशमुख की मृत्यु हो गई। तथा श्रीमती वैशाली देशमुख, अंजली देशमुख, कुमारी डाली देशमुख, कु0 आरोही देशमुख और रुधेश देशमुख को प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज राजनादगांव रिफर किया गया है जहा सभी घायलों का इलाज जारी है। मृतकों की परिजनों को सूचना दी गई है।

 

 

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button