छत्तीसगढ़

रायपुर गुढ़ियारी की बस्तियों में भी अफरा तफरी का माहौल, आगजनी का भयानक वीडियो….

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी आग में 6 हजार ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गया है. पूरे बिजली सब डिवीजन आग की चपेट आ गया है. इस भीषण आग में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं. अब तक 50 से ज्यादा ब्लास्ट हो चुके हैं. इस घटना से पूरे गुढ़ियारी इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. वहीं हादसे की सूचना मिलने पर रायपुर कलेक्टर, एसपी, एसडीएम सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. लाउड स्पीकर के माध्यम से आस-पास के तीन बस्तियों को खाली करा दिया गया है. यह भीषण आग अब भी नियंत्रण के बाहर है.

जानकारी के अनुसार, आसपास घनी बस्तियों को भी खाली कराया जा रहा है। घरों से लागों को बाहर निकाला जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि आग के गोले शहर के दूर दूर तक नजर आ रही है। बिजली दफ्तर में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। राहत एवं बचाव के लिए कर्मचारी और पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं

ताजा जानकारी के अनुसार इस इलाके के कई पेड़ आग की चपेट में आ गए हैं। आसपास की बस्तियों में भी अपरातफरी का माहौल है। राजधानी रायपुर के मध्य में स्थित बिजली सब डिवीजन के दफ्तर में लगी आग के कारण लोगों में काफी दहशत फैली हुई है

 

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button