छत्तीसगढ़

मदिरा प्रेमियों के लिए एक दुखद खबर, आज से शराब हुई महंगी…

छत्तीसगढ़ में शराब 10 से 200 रूपये हुई महंगी...

रायपुर: प्रदेश के मदिरा प्रेमियों के लिए एक दुखद खबर है। अब मदिरा प्रेमियों को पंकज उद्धास के ग़ज़ल में गाये गाने “शराब हुई महंगी अब थोड़ी-थोड़ी पिया करो”का अनुसरण करने पड़ेंगे।

पूर्व कांग्रेस की सरकार ने शराब की बोतलों में गौठान टैक्स के रूप में 10 रू.का इजाफा कर मदिरा प्रेमियों से वसूल रही थी। अब भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद गौठानो को दिये जाने वाले राशि पर रोक लगा दी है। और सीधे तौर पर शराब की कीमत में ही बेतहताशा वृध्दि कर उक्त राशि को समायोजित कर दी है।इस तरह अनावश्यक वृध्दि से मदिरा प्रेमियों में नाराजगी नजर आने लगी है।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button