छत्तीसगढ़
9 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी, मौसम रिपोर्ट जारी…..

रायपुर/दिल्ली। फागुन के महीने में जब होली पड़ती है, तो आमतौर पर गर्मी नहीं होती है। वसंत ऋतु का यह ऐसा समय होता है, जब सर्दी खत्म हो रही होती है और गर्मी की महज शुरुआत हो रही होती है। लेकिन, इस बार होली पर भारत के नौ राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार होने की संभावना है। क्लाइमेट सेंट्रल के नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस बार रंगों का त्योहार चिलचिलाती गर्मी की चपेट में आ सकता है। इस दिन देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है। अध्ययन में इसके लिए जलवायु परिवर्तन को कारण माना गया है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने मार्च के आंकड़ों का विश्लेषण कर पाया कि हाल के दशकों में इस महीने के तापमान में बड़े बदलाव देखे गए है। जनवरी-फरवरी में सर्दी के बाद मार्च में एकाएक तापमान तेजी से बढ़ा है।




