विविध

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल दोपहर 3 बजे, देश में लागू होगी आदर्श आचार संहिता….

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा. ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं. नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी. यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली थी.

 

 

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button