स.लोहारा

लोकसभा चुनाव से पहले कवर्धा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री के करीबी समेत 4 भाजपा में शामिल….

लोहारा संवाददाता– केवल मानिकपूरी

कवर्धा: कबीरधाम में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बार लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष अनारा साहू, अध्यक्ष प्रतिनिधि मुखी साहू, पूर्व अध्यक्ष व पार्षद उषा सेन, पूर्व पार्षद मनहरण सेन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने चारों नये सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई.

पूर्व मंत्री मोहब्बत अकबर के करीबियों ने छोड़ा साथ: लोहारा नगरपंचायत को पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का गढ़ माना जाता है. मोहम्मद अकबर ने ही लोहारा नगरपंचायत में अपने नजदीकी मुखी साहू की पत्नी अनारा साहू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद नजदीकी लोग अब दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद जिले में नगरपालिका व नगरपंचायत में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही कांग्रेस के कब्जे से अध्यक्ष की कुर्सियां धीरे-धीरे खिसकते जा रही है.

कहां किसका कब्जा

  1. कवर्धा नगरपालिका में पहले कांग्रेस थी लेकिन अब भाजपा का कब्जा है.
  2. पंडरिया नगरपालिका में पहले जोगी कांग्रेस से अध्यक्ष था अब कांग्रेस है.
  3. पांडातराई नगरपंचायत में पहले कांग्रेस की सत्ता थी लेकिन अब भाजपा है.
  4. बोड़ला नगरपंचायत अध्यक्ष -पहले कांग्रेस – अब कांग्रेस
  5. लोहारा नगरपंचायत अध्यक्ष – पहले कांग्रेस – अब भाजपा
  6. पिपरिया नगरपंचायत अध्यक्ष – पहले कांग्रेस – अब कांग्रेस

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button