आगमी लोकसभा 2024 में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल, वीडियो निगरानी टीम एवं वीडियो अवलोकन दल गठित…

खैरागढ़ छुईखदान गंडई: जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी—भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 06 राजनांदगांव अंतगर्त विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73- खैरागढ़ एवं 74- डोंगरगढ़ (आंशिक)के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल, वीडियो निगरानी दल तथा वीडियो अवलोकन टीम का गठन किया है। गठित दल कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यक्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
*सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा दल*
इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ अंतर्गत जिला व्यय अनुवीक्षण नोडल अधिकारी श्री गिरीश कुमार देवांगन, कोषालय अधिकारी जिला कोषालय खैरागढ़ छुईखदान गंडई, वरिष्ठ संभागीय लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भ./स.) खैरागढ़ श्री ऋषभ जैन को सहायक व्यय प्रेक्षक बनाया गया है, वहीं लेखा दल में संभागीय लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग छुईखदान श्री धीरज सिंह यादव को लेखा दल प्रभारी, लेखापाल जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ छुईखदान गंडई श्री उमराव रजक, लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक खैरागढ़ श्री विद्याभूषण सोनी, सहायक ग्रेड-2 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री अर्पित सिंह, शासकीय हाईस्कूल अमलीपारा श्री कृपाल राम यादव, सहायक ग्रेड-2 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्री चंद्रशेखर मेश्राम को रिजर्व में रखा गया है।
*वीडियो अवलोकन टीम*
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़, 74-डोंगरगढ़ (आंशिक) अंतर्गत वीडियो अवलोकन टीम के दल में शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ के व्याख्याता श्रीमति सीमा दिल्लीवार व सुश्री अंशु प्रीति, सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ श्री प्रकाश पाठक, सहायक लेखा अधिकारी जिला पंचायत खैरागढ़ श्री सी.के. पाण्डे, डाटा एंट्री आपरेटर वन विभाग खैरागढ़ श्री संदीप कंडरा, कम्प्युटर आपरेटर वन विभाग श्री रवि यादव शामिल है।
*वीडियो निगरानी दल*
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ अंतर्गत वीडियो निगरानी दल में क्रमांक 01 में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र खैरागढ़ श्री सुजीत सिंह चौहान, एक पुलिस अधिकारी, एक पुलिस कर्मचारी, एक वीडियों ग्राफर, क्रमांक 02 में ब्लाक परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम जनपद पंचायत छुईखदान श्री नरेश कोमरे, एक पुलिस अधिकारी, एक पुलिस कर्मचारी, एक वीडियों ग्राफर, क्रमांक 03 में सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पंचायत गंडई श्री राजमणी शर्मा, एक पुलिस अधिकारी, एक पुलिस कर्मचारी, एक वीडियों ग्राफर, क्रमांक 04 में कार्यक्रम अधिकारी एनआरएलएम जनपद पंचायत छुईखदान श्री सिद्धार्थ कुमार जायसवाल, एक पुलिस अधिकारी, एक पुलिस कर्मचारी, एक वीडियों ग्राफर शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत वीडियो निगरानी दल में ब्लाक परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम जनपद पंचायत खैरागढ़ श्री दीनानाथ लिल्हारे, एक पुलिस अधिकारी, एक पुलिस कर्मचारी, एक वीडियों ग्राफर, दल क्रमांक 02 में ब्लाक कार्यक्रम समन्वयक एसबीएम खैरागढ़ श्री बैधनाथ वर्मा, एक पुलिस अधिकारी, एक पुलिस कर्मचारी, एक वीडियों ग्राफर, शामिल है।




