छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ली मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारियों की समीक्षा बैठक…… निकाय क्षेत्र के बड़े बकायादारों को चिन्हांकित कर नोटिस जारी करें – कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा

बैठक में राजस्व वसूली, महतारी वंदन, शहर की साफ-सफाई एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी.....

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- जिला ब्योरो हेमन्त तिवारी

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने नगरीय निकाय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मुख्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारीयों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में राजस्व वसूली, महतारी वंदन, शहर की साफ-सफाई एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने सम्पत्ति, दुकान किराया एवं जलकर को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाए। इस दौरान उन्होंने निकाय क्षेत्र के बड़े बकायादारों को चिन्हांकित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने ऑफलाइन प्राप्त और ऑनलाइन हुए आवेदनों की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। पात्र महिलाओं को योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने निर्देशित किए। इसके अलावा नगरीय निकाय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वही स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराने कहा। साथ ही शहर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किए। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ श्री प्रमोद शुक्ला, नगर पंचायत छुईखदान सीएमओ श्री कमल नारायणा जंघेल एवं नगर पंचायत गंडई सीएमओ श्री गिरीश कुमार साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Prakash Verma

संपादक, सुनवाई.इन

Related Articles

Back to top button